NCERT Solutions for Class 7 Science Hindi Medium Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक

 

प्रश्न 1. संभवतः आपने नर्सरी कक्षा में निम्नलिखित पंक्तियाँ पढ़ी होंगी

(क) “बा बा ब्लेक शीप हेव यू एनी वूल’ ।

(ख) “मेरी हेड ए लिट्ल लैम्ब, हूज फ्लीस वास व्हाइट एस स्नो’

ऊपर लिखी पंक्तियों के आधार पर यह बताइए कि ।

(i) ब्लेक शीप (काली भेड़) के किन भागों में ऊन होती है?

(ii) मेमने (लैम्ब) के सफेद रोमों का क्या तात्पर्य है?

 

उत्तर.(i) त्वचा पर उगे रेशों से

(ii) त्वचा के निकट तंतुरूपी मुलायम बालों को

 

प्रश्न 2. रेशम कीट (अ) कैटरपिलर, (ब) लार्वा है। सही विकल्प चुनिए।

(क) केवल (अ)

(ख) केवल (ब)

(ग) (अ) और (ब)

(घ) न ही (अ) और न (ब)

 

उत्तर.(ग) (अ) और (ब)

 

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से किससे ऊन प्राप्त नहीं होती?

(क) याक ,

(ख) ऊँट

(ग) बकरी

(घ) घने बालों वाला कुत्ता

उत्तर:- (घ) घने बालों वाला कुत्ता

 

प्रश्न 4. निम्नलिखित शब्दों का क्या अर्थ है?

(क) पालन,

(ख) ऊन कटाई,

(ग) रेशम कीट पालन।

 

उत्तर.(क) पालन- उपयोगी पशुओं को रखने, खिलाने, प्रजनन और देखभाल करने की प्रक्रिया को पालन कहा जाता है। ये जानवर एक या एक से अधिक लाभकारी वस्तुओं जैसे दूध, शहद व मोम, माँस और मनुष्यों के लिए फर का उत्पादन करते हैं।

(ख) ऊन कटाई- पशु के शरीर; जैसे भेड़, बकरी और याक के शरीर (त्वचा) से बालों को उतारना ही ऊन कटाई कहलाता है।

(ग) रेशम कीट पालन- रेशम प्राप्त करने के उद्देश्य से रेशम के कीटों को पालना रेशम कीट पालना या सेरीकल्चर कहलाता है।

 

प्रश्न 5. ऊन के संसाधन के विभिन्न चरणों के क्रम में कुछ चरण नीचे दिए गए हैं। शेष चरणों को उनके सही क्रम में लिखिए।

ऊन कटाई, ………………., छंटाई ………… , ………….

उत्तर:- अभिमार्जन, रंगाई, धागा बनाना।

 

प्रश्न 6. रेशम कीट के जीवनचक्र की उन दो अवस्थाओं के चित्र बनाइए जो प्रत्यक्ष रूप से रेशम के उत्पादन से संबंधित हैं।

उत्तर:-

NCERT Solutions for Class 7 Science Hindi Medium Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक

प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन-से दो शब्द रेशम उत्पादन से संबंधित हैं? रेशम कीट पालन, पुष्प कृषि, शहतूत कृषि, मधुमक्खी पालन, वनवर्धन।

संकेत-(i) रेशम उत्पादन में शहतूत की पत्तियों की खेती और रेशम कीटों को पालना सम्मिलित हैं।

(ii) शहतूत का वैज्ञानिक नाम मोरस एल्बा है।

 

उत्तर.(i) रेशम कीट पालन, (ii) शहतूत कृषि।

 

प्रश्न 8. कॉलम A में दिए शब्दों को कॉलम B में दिए गए वाक्यों से मिलाइए।

 

कॉलम A

कॉलम B

(क) अभिमार्जन

(i) रेशम फाइबर उत्पन्न करता है।

(ख) शहतूत की पत्तियाँ

(ii) ऊन देने वाला जंतु

(ग) याक

(iii) रेशम कीट का भोजन

(घ) कोकून

 

(iv) रीलिंग

 

(v) काटी गई ऊन की सफाई

 

उत्तर:-

कॉलम A

कॉलम B

(क) अभिमार्जन

(v) काटी गई ऊन की सफाई

(ख) शहतूत की पत्तियाँ

(iii) रेशम कीट का भोजन

(ग) याक

(ii) ऊन देने वाला जंतु

(घ) कोकून

 

(i) रेशम फाइबर उत्पन्न करता है।

 

प्रश्न 9 – इस पाठ पर आधारित एक वर्ग पहेली दी गई है। रिक्त स्थानों को उन अक्षरों से भरने के लिए संकेतों का उपयोग करिए , जो अक्षर को पूरा करते हैं।

 

सीधे:-

  1. कार्तिक ऊन को अच्छी तरह से धोने का प्रक्रम
  2. एक प्रकार का जांत्व रेशा
  3. लम्बी धागे जैसी संरचना जिससे बुनकर वस्त्र बनाते है।

 

ऊपर से नीचे :-

1 . इससे बुने वस्त्र शरीर को गरम रखते हैं

4 . इसकी पत्तियों को रेशम कीट खाते है

5. रेशम कीट के अंडे से निकलते हैं

 

 

उत्तर:-   1. ऊन

  1. अभिमार्जन
  2. रेशम
  3. शहतूत
  4. केटर
  5. फाइबर
  6. पिलर