- query@allsol.in
- Delhi, India
प्रश्न 1. जब आप जलमग्न इलाके में घूमते हैं तो अपनी पोशाक को मोड़कर उसकी लंबाई कम कर लेते हैं ? क्या परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है ?
उत्तर- हां, इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है क्यूंकि हम अपनी पोशाक की लंबाई दोबारा पूर्व लंबाई के समान कर सकते हैं |
प्रश्न 2. अकस्मात आपका प्रिय खिलौना गिरकर टूट जाता है। आप कतई ऐसा नहीं चाहते थे, क्या यह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है ?
उत्तर- नहीं, इस परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है क्यूंकि टूटे हुए खिलौने को दोबारा नहीं जोड़ा जा सकता है।
प्रश्न 3. नीचे दी गई सारणी में कुछ परिवर्तन दिए गए हैं। प्रत्येक परिवर्तन के सामने रिक्त स्थान में लिखिए कि वह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है अथवा नहीं ?

उत्तर –
क्रम संख्या | परिवर्तन | उत्क्रमित किया जा सकता है (हाँ/नहीं) |
1. | लकड़ी के टुकड़े चीरना | नहीं |
2. | आइसक्रीम का पिघलना | हाँ |
3. | चीनी का जल में घुलना | हाँ |
4. | खाना पकाना | नहीं |
5. | आम का पकना | नहीं |
6. | दूध का दही में जमना | नहीं |
प्रश्न 4. चित्रकारी करने पर ड्राइंग शीट में परिवर्तन हो जाता है। क्या आप इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं ?
उत्तर– चित्रकारी करने पर ड्राइंग शीट में हुए परिवर्तन को पुनः लौटाया नहीं जा सकता है। अतः यह अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है |
प्रश्न 5. उदाहरण देकर उत्क्रमित किए जाने वाले तथा उत्क्रमित न किए जाने वाले परिवर्तनों में अंतर स्पष्ट कीजिए। |
उत्तर- उत्क्रमणीय परिवर्तन :- इस परिवर्तन के पश्चात् पदार्थ अपनी पूर्व अवस्था में वापिस आ जाते हैं और नए पदार्थ उत्पन्न नहीं होते हैं।
उदाहरणार्थ पानी का बर्फ में परिवर्तित होना तथा पिघल कर पुनः पानी बन जाना।
अनुक्रमणीय परिवर्तन :- यह परिवर्तन होने के पश्चात् पदार्थ पहली अवस्था में वापिस नहीं आते। इस परिवर्तन में नए पदार्थ बनते है
उदाहरणार्थ कागज़ के जलने पर धुआं तथा राख बन जाना |
प्रश्न 6. टूटी हुई हड्डी पर बंधी पट्टी के ऊपर प्लास्टर ऑफ़ पेरिस (POP) की एक मोटी परत चढ़ाई जाती है। सूखने पर यह कठोर हो जाती है जिससे टूटी हड्डी हिलती नहीं है। क्या POP हुए इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं ?
उत्तर- प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) पहली अवस्था में नहीं आ सकता है, इसलिए इसमें हुए परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है।
प्रश्न 7. रात्रि में एक सीमेंट की बोरी जो कि खुले मैदान में रखी हुई थी, वर्षा के कारण भीग जाती है। अगले दिन तेज़ धूप निकलती है। सीमेंट में जो परिवर्तन हो गया है क्या उसे उत्क्रमित कर सकते हैं ?
उत्तर- सीमेंट पानी के साथ रासायनिक क्रिया कर सख़्त हो जाता है, जिससे सीमेंट को दोबारा धूप में रखने पर अपनी पहली अवस्था में नहीं लाया जा सकता। इसलिए यह अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है।