NCERT Solutions for Class 6 Science Hindi Medium Chapter 7 पौधों को जानिए
प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिएः
(क) अस्थियों की संधियाँ शरीर को —————— में सहायता करती हैं।
(ख) अस्थियाँ एवं उपास्थि संयुक्त रूप से शरीर का —————— बनाते हैं।
(ग) कोहनी की अस्थियाँ —————— संधि द्वारा जुड़ी होती हैं।
(घ) गति करते समय —————— के संकुचन से अस्थियाँ खिंचती हैं।
उत्तर: (क) अस्थियों की संधियाँ शरीर को –गति– में सहायता करती हैं।
(ख) अस्थियाँ एवं उपास्थि संयुक्त रूप से शरीर का –कंकाल– बनाते हैं।
(ग) कोहनी की अस्थियाँ –हिंज– संधि द्वारा जुड़ी होती हैं।
(घ) गति करते समय –मांसपेशियों– के संकुचन से अस्थियाँ खिंचती हैं।
प्रश्न 2. निम्न कथनों के आगे सत्य (T) तथा असत्य (F) को इंगित कीजिए।
(क) सभी जंतुओं की गति एवं चलन बिलकुल एक समान होता है। ( )
(ख) उपास्थि अस्थि की अपेक्षा कठोर होती हैं। ( )
(ग) अंगुलियों की अस्थियों में संधि नहीं होतीं। ( )
(घ) अग्रभुजा में दो अस्थियाँ होती हैं। ( )
(ङ) तिलचट्टों में बाह्य-कंकाल पाया जाता है। ( )
उत्तर : (क) असत्य
(ख) असत्य
(ग) असत्य
(घ) सत्य
(ङ) सत्य
प्रश्न 3. कॉलम 1 में दिए गए शब्दों का संबंध् कॉलम 2 के एक अथवा अधिक कथन से जोडि़ए:-

उत्तर:
कॉलम 1 | कॉलम 2 |
ऊपरी जबड़ा | एक अचल संधि है। |
मछली | शरीर पर पंख होते हैं, का शरीर धारा रेखीय होता है। |
पसलियाँ | हृदय की सुरक्षा करती है। |
घोंघा | बहुत धीमी गति से चलता है। |
तिलचट्टा | बाह्य-कंकाल होता है। |
प्रश्न 4. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(क) कंदुक-खल्लिका संधि क्या है?
उत्तर: कंदुक-खल्लिका संधि एक गतिशील संधि है। इसमें एक अस्थि के सिरे पर बॉल और दुसरे अस्थि के सिरे पर एक सॉकेट होता है। जो एक दुसरे से जुड़कर संधि को सभी दिशाओं में घूमने की अनुमति देता है। उदाहरण: कंधे की संधि।
(ख) कपाल की कौन-सी अस्थि गति करती है?
उत्तर: कपाल की अस्थियों में केवल निचला जबड़ा गति करता है।
(ग) हमारी कोहनी पीछे की ओर क्यों नहीं मुड़ सकती?
उत्तर: कोहनी में हिंज संधि होती है जिससे केवल आगे और पीछे एक ही दिशा में गति हो सकती है इसलिए कोहिनी पीछे की ओर मुड़ नहीं सकती है।
NCERT Solutions for Class 6 Science (विज्ञान)
- अध्याय 1 – भोजन: यह कहाँ से आता है?
- अध्याय 2 – भोजन के घटक
- अध्याय 3 – ततुं से वस्त्र तक
- अध्याय 4 – वस्तुओं के समूह बनाना
- अध्याय 5 – पदार्थों का पृथक्करण
- अध्याय 6 – हमारे चारों ओर के परिवर्तन
- अध्याय 7 – पौधों को जानिए
- अध्याय 8 – शरीर में गति
- अध्याय 9 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
- अध्याय 10 – गति एवं दूरियों का मापन
- अध्याय 11 – प्रकाश – छायाएँ एवं परावर्तन
- अध्याय 12 – विद्युत् तथा परिपथ
- अध्याय 13 – चुंबकों द्वारा मनोरंजन
- अध्याय 14 – जल
- अध्याय 15 – हमारे चारों ओर वायु
- अध्याय 16 – कचरा – संग्रहण एवं निपटान