Q1. लकड़ी से बनाई जा सकने वाली पाँच वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर : लकड़ी से कुर्सी, मेज, खिड़की, दरवाजा और अलमारी इत्यादि बनाई जा सकती है | |
Q2. निम्नलिखित में से चमकदार पदार्थों का चयन कीजिए:
काँच की प्याली, प्लास्टिक का खिलौना, स्टील का चम्मच, सूती कमीज
उत्तर : इनमे से चमकदार पदार्थ काँच की प्याली और स्टील का चम्मच है | |
Q3. निम्नलिखित वस्तुओं का मिलान उन पदार्थों से कीजिए जिनसे उन्हें बनाया जा सकता है। याद रखिए कोई वस्तु एक से अधिक पदार्थों से भी मिलकर बनी हो सकती है तथा किसी दिए गए पदार्थ का उपयोग बहुत-सी वस्तुओं को बनाने में भी किया जा सकता है।
वस्तुएँ | पदार्थ |
पुस्तक | काँच |
गिलास | लकड़ी |
कुर्सी | कागज |
खिलौना | चमड़ा |
जूतें | प्लास्टिक |
उत्तर :
वस्तुएँ | पदार्थ |
पुस्तक | कागज |
गिलास | काँच |
कुर्सी | लकड़ी |
खिलौना | प्लास्टिक |
जूतें | चमड़ा |
Q4. नीचे दिए गए कथन सत्य हैं अथवा असत्य। इसका उल्लेख कीजिए:
(क) पत्थर पारदर्शी होता है जबकि काँच अपारदर्शी होता है। ( असत्य )
(ख) नोटबुक में द्युति होती है जबकि रबड़ (इरेशर) में नहीं होती। ( असत्य )
(ग) चाक जल में विलीन हो जाता है। ( असत्य )
(घ) लकड़ी का टुकड़ा जल पर तैरता है। ( सत्य )
(घ) चीनी जल में विलीन नहीं होती। ( असत्य )
(च) तेल जल के साथ मिश्रणीय है। ( असत्य )
(छ) बालू (रेत) जल में निःसादित हो जाता है। ( सत्य )
(ज) सिरका जल में विलीन हो जाता है। ( सत्य )
Q5. नीचे कुछ वस्तुओं तथा पदार्थों के नाम दिए गए हैं:
जल, बॉस्केट बाल, संतरा, चीनी, ग्लोब, सेब तथा मिटटी का घड़ा इनको इस प्रकार, समूहित कीजिएः
(क) गोल आकृति तथा अन्य आकृतियाँ
(ख) खाद्य तथा अखाद्य
उत्तर : (क) गोल आकृति : बास्केट बॉल, संतरा, ग्लोब. सेब
अन्य आकृतियाँ : जल, चीनी और मिटटी का घड़ा
(ख) खाध्य पदार्थ : जल, संतरा, चीनी और सेब
अखाद्य पदार्थ : बास्केट बॉल, ग्लोब तथा मिटटी का घड़ा
Q6. जल में तैरने वाली जिन वस्तुओं को आप जानते हैं उनकी सूची बनाइए। जाँच कीजिए और देखिए कि क्या वे तेल अथवा मिटटी के तेल पर तैरती हैं।
उत्तर: जल में तैरने वाली वस्तुएँ : नाव, सुखी लकड़ी इत्यादि |
Q7. निम्नलिखित में समूह में मेल न खाने वाला ज्ञात कीजिए:
(क) कुर्सी, पलंग, मेज, बच्चा, अलमारी
(ख) गुलाब, चमेली, नाव, गेंदा, कमल
(ग) ऐलुमिनियम, आयरन, ताँबा, चाँदी, रेत
(घ) चीनी, नमक, रेत, कॉपर सल्फेट
उत्तर : (क) कुर्सी, पलंग, मेज, बच्चा, अलमारी
(ख) गुलाब, चमेली, नाव, गेंदा, कमल
(ग) ऐलुमिनियम, आयरन, ताँबा, चाँदी, रेत
(घ) चीनी, नमक, रेत, कॉपर सल्फेट
NCERT Solutions for Class 6 Science (विज्ञान)
- अध्याय 1 – भोजन: यह कहाँ से आता है?
- अध्याय 2 – भोजन के घटक
- अध्याय 3 – ततुं से वस्त्र तक
- अध्याय 4 – वस्तुओं के समूह बनाना
- अध्याय 5 – पदार्थों का पृथक्करण
- अध्याय 6 – हमारे चारों ओर के परिवर्तन
- अध्याय 7 – पौधों को जानिए
- अध्याय 8 – शरीर में गति
- अध्याय 9 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
- अध्याय 10 – गति एवं दूरियों का मापन
- अध्याय 11 – प्रकाश – छायाएँ एवं परावर्तन
- अध्याय 12 – विद्युत् तथा परिपथ
- अध्याय 13 – चुंबकों द्वारा मनोरंजन
- अध्याय 14 – जल
- अध्याय 15 – हमारे चारों ओर वायु
- अध्याय 16 – कचरा – संग्रहण एवं निपटान