Q1. निम्नलिखित तंतुओ को प्राकृतिक तथा संश्लेषित में वर्गाकृत कीजिये |
नायलोन, ऊन, रुई, रेशम, पॉलिएस्टर, पटसन|
उत्तर : संश्लेषित– नायलोन, पोलिएस्टर
प्राकृतिक – ऊन, रुई, रेशम, पटसन
Q2. नीचे दिए गए कथन ‘सत्य’ हैं अथवा ‘असत्य’ उल्लेख कीजिए:
(क) तंतुओं से तागा बनता है। ( सत्य )
(ख) कताई वस्त्र निर्माण की एक प्रक्रिया है। ( सत्य )
(ग) जूट नारियल का बाहरी आवरण होता है। ( असत्य )
(घ) रुई से बिनौले (बीज) हटाने की प्रक्रिया को ओटना कहते हैं। ( सत्य )
(ङ) तागों की बुनाई से वस्त्र का एक टुकड़ा बनता है। ( सत्य )
(च) रेशम-तंतु किसी पादप के तने से प्राप्त होता है। ( असत्य )
(छ) पॉलिएस्टर एक प्राकृतिक तंतु है। ( असत्य )
Q3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(क) —————— और —————— से पादप तंतु प्राप्त किए जाते हैं।
(ख) —————— और —————— जांतव तंतु हैं।
उत्तर : (क) कपास और पटसन से पादप तंतु प्राप्त किए जाते हैं।
(ख) ऊन और रेशम जांतव तंतु हैं।
Q4. रुई तथा जूट (पटसन) पादप के किन भागों से प्राप्त होते हैं?
उत्तर : रुई :- कपास के पौधे के फल से प्राप्त होता है|
जूट (पटसन )- जूट पादप के तने से प्राप्त होता है |
Q5. नारियल तंतु से बनने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर : 1. रस्सी
- पैदान ।
Q6. तंतुओं से तागा निर्मित करने की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए।
उत्तर : रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं। इस प्रक्रिया में, रुई के एक पुंज से रेशों को खींचकर ऐंठते हैं। ऐसा करने से रेशे पास-पास आ जाते हैं और तागा बन जाता है कताई के लिए तकली, चरखा अथवा कताई मशीनों का प्रयोग किया जाता है।
NCERT Solutions for Class 6 Science (विज्ञान)
- अध्याय 1 – भोजन: यह कहाँ से आता है?
- अध्याय 2 – भोजन के घटक
- अध्याय 3 – ततुं से वस्त्र तक
- अध्याय 4 – वस्तुओं के समूह बनाना
- अध्याय 5 – पदार्थों का पृथक्करण
- अध्याय 6 – हमारे चारों ओर के परिवर्तन
- अध्याय 7 – पौधों को जानिए
- अध्याय 8 – शरीर में गति
- अध्याय 9 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
- अध्याय 10 – गति एवं दूरियों का मापन
- अध्याय 11 – प्रकाश – छायाएँ एवं परावर्तन
- अध्याय 12 – विद्युत् तथा परिपथ
- अध्याय 13 – चुंबकों द्वारा मनोरंजन
- अध्याय 14 – जल
- अध्याय 15 – हमारे चारों ओर वायु
- अध्याय 16 – कचरा – संग्रहण एवं निपटान