NCERT Solutions for Class 6 Science Hindi Medium Chapter 14 जल

NCERT Solutions for Class 6 Science Hindi Medium Chapter 14 जल

NCERT Solutions for Class 6 Science Hindi Medium Chapter 14 जल

अभ्यास

अध्याय 14. जल 

अभ्यास:

प्रश्न 1.  नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

(क) जल को वाष्प में परिवर्तित करने के प्रक्रम को ____________ कहते हैं |

(ख) जलवाष्प को जल में परिवर्तित करने के प्रक्रम को ____________ कहते हैं |

(ग) एक वर्ष या इससे अधिक समय तक वर्षा न होना उस क्षेत्र में ________ लाता है |

(घ) अत्यधिक वर्षा से ______________ आती है |

उत्तर: – (क) वाष्पीकरण

(ख) संघनन

(ग) सुखा

(घ) बाढ़

प्रश्न 2. नीचे लिखे में से प्रत्येक का क्या यह वाष्पन अथवा संघनन के कारण से है |

(क) ठंडे जल से भरे गिलास की बाहरी सतह पर जल की बूंदों का दिखना |

(ख) गीले कपड़ों पर इस्त्री करने पर भाप का ऊपर उठना |

(ग) सर्दियों में प्रातःकाल कोहरे का दिखना |

(घ) गीले कपड़े से पोंछने के बाद श्यामपट्ट कुछ समय बाद सुख जाता है |

(ङ) गर्म छड़ के ऊपर जल छिड़कने से भाप का ऊपर उठना |

उत्तर: – (क) संघनन

(ख) वाष्पीकरण

(ग) संघनन

(घ) वाष्पीकरण

(ङ) वाष्पीकरण

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है ?

(क) वायु में जलवाष्प केवल मानसून के समय में उपस्थित रहती हैं| (  )

(ख) जल महासागरों, नदियों तथा झीलों से  वाष्पित होकर वायु में मिलता है परन्तु भूमि से वाष्पित नहीं होता | (  )                                          

(ग) जल के जलवाष्प में परिवर्तन की प्रक्रिया वाष्पन कहलाती है | (  )

(घ) जल का वाष्पन केवल सूर्य के प्रकाश में ही होता है |(  )

(ङ) वायु की ऊपरी परतों में, जहाँ यह और अधिक ठंडी होती है, जलवाष्प संघनित होकर छोटी-छोटी जलकणिकाएँ बनाती है |(  )

उत्तर: – (क) असत्य

(ख) असत्य

(ग) सत्य

(घ) असत्य

(ङ) सत्य

प्रश्न 4. मान लीजिए कि आप अपनी स्कूल यूनिफार्म को वर्षा वाले दिन शीघ्र सुखाना चाहते हैं | क्या इसे किसी अँगीठी या हीटर के पास फ़ैलाने पर इस कार्य में सहायता मिलेगी ? यदि हाँ, तो कैसे ?

उत्तर :- हाँ, हम अँगीठी या हीटर के पास कपडे फैलायेंगे वहां इसमें जल के कणों का वाष्पीकरण तेज होगी क्यूंकि तापमान बढ़ने से वाष्पन की दर बढ़ जाती है | तो इससे कपडे जल्द सुख जायेंगे | 

प्रश्न 5. एक जल की ठंडी बोतल रेफ्रीजिरेटर से निकालिए और इसे मेज पर राखिये | कुछ समय पश्चात् आप इसके चारों ओर जल की गड्ड-मड्ड बुँदे देखेंगे | क्यों ?

उत्तर : वायु में उपस्थित जो जलवाष्प है वह जल की ठंठी बोतल के संपर्क में आने से संघनित हो जाता है और जल की बूंदों की रूप में बोतल की सतह पर आ जाता है | ये जल की बुँदे ठंठी बोतल से नहीं बल्कि ये जल वायु में जलवाष्प के कारण रहता है | वही हमें संघनित होकर बोतल की सतह पर दिखाई देता है |  

प्रश्न 6. चश्मों के लेंस साफ करने के लिए लोग उस पर फूँक मारते हैं तो लेंस भींग जाते हैं | लेंस क्यों भींग जाते हैं ? समझाइए |

उत्तर : जब हम लेंस पर फूंक मारते है तो हमारे मुँह से गर्म हवा के साथ जलवाष्प निकलता है, यह जलवाष्प जब लेंस पर पड़ता है तो लेंस ठंडा होने के कारण जलवाष्प को संघनित कर देता है जिससे भींग जाता है |

प्रश्न 7. बादल कैसे बनते हैं ?

उत्तर:- पृथ्वी की सतह पर मौजूद पानी सूर्य की गर्मी के कारण वाष्पित हो जाता है। ऊंचाई पर हवा में यह जलवाष्प संघनित होकर पानी की छोटी-छोटी बूंदें बनाती है जो बादलों के रूप में प्रकट होती है। इस प्रकार बादल बनते हैं।

प्रश्न 8. सूखा कब पड़ता है ?

उत्तर:- यदि किसी स्थान पर कई वर्षों तक वर्षा नहीं होती है तो उस क्षेत्र में पानी की कमी हो जाती है। इससे सूखा पड़ जाता है।