- query@allsol.in
- Delhi, India
NCERT Solutions for Class 6 Science Hindi Medium Chapter 12 विद्युत् तथा परिपथ
अभ्यास
प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए |
(क) एक युक्ति जो परिपथ को तोड़ने के लिए उपयोग की जाती है, ………. कहलाती हैं |
(ख) एक विद्युत् सेल में …….. टर्मिनल होते है |
उत्तर: (क) स्विच,
(ख) दो |
प्रश्न 2. निम्नलिखित कथनों पर ‘सही’ या ‘गलत’ का चिह्न लगाइए|
(क) विद्युत् धारा धातुओं से होकर प्रवाहित हो सकती हैं|
(ख) विद्युत् परिपथ बनाने के लिए धातु के तारों के स्थान पर जुट की डोरी प्रयुक्त की जा सकती है|
(ग) विद्युत् धारा थर्माकोल की शीट से होकर प्रवाहित हो सकती हैं|
उत्तर: (क) विद्युत् धारा धातुओं से होकर प्रवाहित हो सकती हैं| ( सही )
(ख) विद्युत् परिपथ बनाने के लिए धातु के तारों के स्थान पर जुट की डोरी प्रयुक्त की जा सकती है| (गलत )
(ग) विद्युत् धारा थर्माकोल की शीट से होकर प्रवाहित हो सकती हैं| (गलत )
प्रश्न 3. व्याख्या कीजिए कि निम्न चित्र 12.13 में दर्शाई गई व्यवस्था में बल्ब क्यों नहीं दीप्तिमान होता है?

उत्तर- दिए गए परिपथ में तार का एक सिरा विद्युत् सेल से सीधा बल्ब से जुड़ा है जबकि दूसरा सिरा एक विद्युत् रोधक से जुड़ा है। इस कारण परिपथ पूरा नहीं होने के कारण बल्व दीप्तमान नहीं होता।
प्रश्न 4. चित्र 12 .14 में दर्शाए गए आरेख को पूरा कीजिए और बताइए कि बल्ब को दीप्तिमान करने के लिए तारों के स्वतंत्र सिरों को किस प्रकार जोड़ना चाहिए?

उत्तर :- इस दिए गए आरेख में बल्ब को दीप्तिमान करने के लिए हमें बल्ब को स्विच के एक सिरे से जोड़ना होगा और स्विच के दूसरे सिरे को सेल के धन (+) टर्मिनल से जोड़ना होगा।
प्रश्न 5. विद्युत् स्विच को उपयोग करने का क्या प्रयोजन हैं? कुछ विद्युत् – साधित्रों के नाम बताइए जिनमें स्विच उनके अंदर ही निर्मित होते हैं?
उत्तर: स्विच एक सरल युक्ति है जो विद्युत् परिपथ को जोड़ या तोड़ सकती है। यदि स्विच ऑन’ होता है तो विद्युत धारा उसमें से प्रवाहित होती है और यदि स्विच ऑफ’ होता है तो विद्युत धारा उसमें से परिवारिक नहीं होती। घरेलू उपकरण जैसे फैन, टीवी, जूसर-मिक्सर, रेडियो आदि में स्विच उनके अंदर ही निर्मित होता है।
प्रश्न 6. प्रश्न 4 के चित्र में सुरक्षा पिन की जगह यदि रबड़ लगा दन तो क्या बल्ब दीप्तिमान होगा|
उत्तर:- चित्र में सुरक्षा पिन की जगह रबड़ लगाने से बल्ब दीप्तमान नहीं होगा क्योंकि रबड़ विद्युत् रोधक होती है जिसके कारण विद्युत् इसमें से नहीं गुज़र सकेगी ।
प्रश्न 7. क्या नीचे दिखाए गए परिपथ में बल्ब दीप्तिमान होगा?

उत्तर:- दिए गए चित्र में बल्ब दीप्तिमान नहीं होगा ऐसा इसलिए क्यूंकि विद्युत सेल के दोनों टर्मिनल बल्ब के एक ही टर्मिनल के साथ जुड़े हैं। बल्ब को दीप्तिमान करने के लिए विद्युत सेल के दोनों टर्मिनल को बल्ब के अलग-अलग टर्मिनलो से जोड़ना होगा।
‘ प्रश्न 8. किसी वस्तु के साथ “चालक-परीक्षित्र” का उपयोग करके यह देखा गया कि बल्ब दीप्तमान होता है। क्या इस वस्तु का पदार्थ विद्युत्-चालक है या विद्युत् रोधक ? व्याख्या कीजिए।
उत्तर- वस्तु का पदार्थ विद्युत् चालक है क्योंकि विद्युतधारा केवल चालकों में से से ही प्रवाहित हो सकती है और विद्युत् रोधकों में से नहीं प्रवाहित हो सकती है।
प्रश्न 9. आपके घर में स्विच की मरमम्त करने समय विद्युत् – मिस्तरी रबड़ के दस्ताने क्यों पहनता हैं? व्याख्या कीजिए|
उत्तर: रबड़ के दस्ताने विद्युत् रोधक होते हैं| ये विद्युत् मिस्तरी को विद्युत् के झटके से बचाते हैं| यही कारण हैं कि विद्युत् स्विच की मरम्मत के समय विद्युत् मिस्तरी रबड़ के दस्तानों का प्रयोग करता हैं|
प्रश्न 10. विद्युत् मिस्तरी द्वारा उपयोग किए जाने वाले औज़ार, जैसे – पेचकस और प्लायर्स के हत्थों पर प्राय: प्लास्टिक या रबड़ के कारण के आवरण चढ़ें होते है? क्या आप इसका कारण समझा सकते है?
उत्तर: प्लास्टिक और रबड़ दोनों ही विद्युत् के कुचालक होते हैं| अत: ये विद्युत् के झटकों से बचाते हैं|