NCERT Solutions for Class 6 Science Hindi Medium Chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन

NCERT Solutions for Class 6 Science Hindi Medium Chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन

 

पाठ्यपुस्तक के अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

प्रश्न 1. वायु, जल तथा थल पर उपयोग किए जाने वाले परिवहन के साधनों में प्रत्येक के दो उदाहरण लिखिए।

उत्तर- वायु – वायुयान तथा हैलीकाप्टर।

जल -समुद्री जहाज तथा नौका।

थल -बस, कार तथा रेलगाड़ी।

 

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(क) एक मीटर में ………………. सेंटीमीटर होते हैं।

(ख) पाँच किलोमीटर में ………………. मीटर होते हैं।

(ग) झूले पर किसी बच्चे की गति ………………. होती है।

(घ) किसी सिलाई की मशीन की सुई की गति ………………. होती है।

(ङ) किसी साइकिल के पहिए की गति ………………. होती है।

 

उत्तर- (क) 100

 (ख) 5,000

(ग) आवर्ती

(घ) आवर्ती

(ङ) वर्तुल

 

प्रश्न 3. पग अथवा कदम का उपयोग लंबाई के मानक मात्रक के रूप में क्यों नहीं किया जाता है ?

उत्तर- पग अथवा कदम का उपयोग लंबाई के मानक मात्रक के रूप में इसलिए नहीं किया जा सकता क्योंकि भिन्न-भिन्न व्यक्तियों के पग अथवा कदम की लंबाई  भिन्न-भिन्न होती है। इसलिए विभिन्न लोगों से लिया गया माप भी भिन्न-भिन्न होगा जिससे एक जैसा उचित माप नहीं लिया जा सकेगा।

 

प्रश्न 4. निम्नलिखित को लंबाई के बढ़ते परिमाणों में व्यवस्थित कीजिए। 1 मीटर, 1 सेंटीमीटर, 1 किलोमीटर, 1 मिलीमीटर।

उत्तर- बढ़ते परिमाण के क्रम में: 1 मिलीमीटर <1 सेंटीमीटर <1 मीटर <1 किलोमीटर।

 

प्रश्न 5. किसी व्यक्ति की लंबाई 1.65 मीटर है। इसे सेंटीमीटर तथा मिलीमीटर में व्यक्त कीजिए।

हल- व्यक्ति की लंबाई = 1.65 मीटर

= 1.65 X 100 (:.: 1 मीटर = 100 सैंटीमीटर )

= 165 सेंटीमीटर (:. 1 सेंटीमीटर = 10 मिलीमीटर )

= 165 X 10

= 1650 मिलीमीटर।

 

प्रश्न 6. राधा के घर तथा उसके स्कूल के बीच की दूरी 3250 मीटर है। इस दूरी को किलोमीटर में व्यक्त कीजिए।

हल- राधा के घर तथा उसके स्कूल के बीच की दूरी = 3250 मीटर

= 3250 / 1000किलोमीटर।

(:. 1 किलोमीटर = 1000 मीटर )

= 3.250 किलोमीटर

 

प्रश्न 7. किसी स्वेटर बुनने की सलाई की लंबाई मापते समय स्केल पर यदि इसके एक सिरे का पाठ्यांक 3.0 सेंटीमीटर तथा दूसरे सिरे का पाठ्यांक 33.1 सेंटीमीटर है तो सलाई की लंबाई कितनी है ?

हल- स्वेटर बुनने की सलाई की लंबाई = अंतिम सिरे का पाठ्यांक – आरंभिक सिरे का पाठ्यांक

= 33.1 सेंटीमीटर – 3.0 सेंटीमीटर

= 30.1 सेंटीमीटर

 

प्रश्न 8. किसी चलती हुई साइकिल के पहिए तथा छत के पंखे की गतियों में समानताएँ तथा असमानताएँ लिखिए।

उत्तर- चलती हुई साइकिल के पहिए तथा छत के पंखे की गतियों में यह समानता है कि दोनों वस्तुएं वर्तुल गति करती हैं। तथा असमानता यह है कि साइकिल का पहिया इसके साथ ही में सरल रेखीय गति भी करता है।

 

प्रश्न 9. आप दूरी मापने के लिए किसी लचीले फीते का उपयोग क्यों नहीं करते ? यदि आप किसी दूरी को लचीले फीते से मापें तो अपनी माप को किसी अन्य को बताने में आपको क्या समस्याएँ आएँगी उनमें से कुछ समस्याएँ लिखिए।

उत्तर- लचीले (प्रत्यास्थ) मापन फीते को खींचने की दर प्रति व्यक्ति भिन्न-भिन्न हो सकती है। इसलिए इससे मापन एक जैसा उचित माप वाला नहीं होगा।