NCERT Solutions for Class 6 Science Hindi Medium Chapter 1 भोजन यह कहाँ से आता है ?
अभ्यास
Q1. क्या सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता होती है?
उत्तर: नहीं, सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता नहीं होती है | सभी जीव विभिन्न प्रकार के भोजन अपने शारीरिक बनावट, आवास और आंतरिक अंगो के आधार पर ग्रहण करते हैं | भोजन ग्रहण करने के आधार पर जीवो को शाकाहारी, मांसाहारी और सर्वाहारी इन तीन वर्गों में विभाजित किया जाता है |
Q2. पाँच पौधें के नाम लिखिए तथा बताइए इनके कौन-से भाग का उपयोग खाद्य पदार्थ के रूप में होता है।
उत्तर: (1) पालक पत्ते
(2) आलू : तना
(3) आम : फल
(4) गाजर : जड़
(5) मुली : जड़ और पत्ता
Q3. कॉलम 1 में दिए गए खाद्य पदार्थ का मिलान कॉलम 2 से कीजिए:

Q4. दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए:
शाकाहारी, पादप, दूध्, गन्ना, मांसाहारी
(क) बाघ एक —————— है क्योंकि यह केवल मांस खाता है।
(ख) हिरन केवल पादप-उत्पाद खाता है और इसलिए इसे —————— कहते हैं।
(ग) तोता केवल —————— उत्पाद खाता है।
(घ) जो —————— हम पीते हैं वह प्रायः गाय, भैंस या बकरी से प्राप्त होता है, इसलिए यह जंतु-उत्पाद है।
(ङ) हमें चीनी ——————– से मिलता है |
उत्तर: (क) बाघ एक मांसाहारी है क्योंकि यह केवल मांस खाता है।
(ख) हिरन केवल पादप-उत्पाद खाता है और इसलिए इसे शाकाहारी कहते हैं।
(ग) तोता केवल पादप उत्पाद खाता है।
(घ) जो दूध हम पीते हैं वह प्रायः गाय, भैंस या बकरी से प्राप्त होता है, इसलिए यह जंतु-उत्पाद है।
(ङ) हमें चीनी गन्ना से मिलता है |
NCERT Solutions for Class 6 Science (विज्ञान)
- अध्याय 1 – भोजन: यह कहाँ से आता है?
- अध्याय 2 – भोजन के घटक
- अध्याय 3 – ततुं से वस्त्र तक
- अध्याय 4 – वस्तुओं के समूह बनाना
- अध्याय 5 – पदार्थों का पृथक्करण
- अध्याय 6 – हमारे चारों ओर के परिवर्तन
- अध्याय 7 – पौधों को जानिए
- अध्याय 8 – शरीर में गति
- अध्याय 9 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
- अध्याय 10 – गति एवं दूरियों का मापन
- अध्याय 11 – प्रकाश – छायाएँ एवं परावर्तन
- अध्याय 12 – विद्युत् तथा परिपथ
- अध्याय 13 – चुंबकों द्वारा मनोरंजन
- अध्याय 14 – जल
- अध्याय 15 – हमारे चारों ओर वायु
- अध्याय 16 – कचरा – संग्रहण एवं निपटान